फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Market swings on Dhanteras, estimated business of 15 crores

धनतेरस पर झूमा बाजार, 15 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Wed, 03 Nov 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Market swings on Dhanteras, estimated business of 15 crores
अकबरपुर में गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदती युवतियां। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। धनतेरस पर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। शुभ मुहूर्त में वाहन लेने के लिए लोग इंतजार करते रहे। वहीं, सराफा की दुकानों में चांदी के गणेश लक्ष्मी, बर्तन व सिक्कों की बिक्री हुई। फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। जिले में करीब 15 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। फुटपाथ पर लगी गणेश लक्ष्मी व दियाली बेचने वालों के यहां भी खूब भीड़ उमड़ी। इससे अकबरपुर स्टेट बैंक रोड में जाम की स्थिति बनी रही। भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरती। धनतेरस को लेकर अकबरपुर, झींझक, रनियां, रूरा आदि प्रमुख कस्बों में बाजार खूब सजे नजर आए। खरीदारी के लिए लोग दोपहर बाद निकलने लगे। शाम होते ही ग्राहकों की भीड़ बाजार में बढ़ने लगी।
विज्ञापन

चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश किए पसंद
अकबरपुर कस्बा में सर्राफ अमल अग्रवाल, राहुल ओमर आदि ने बताया कि चांदी 66 हजार रुपये प्रति किलो व सोना 49 हजार रुपये प्रति दस ग्राम का भाव रहा है। ग्राहकों ने चांदी के सिक्के, गणेश लक्ष्मी काफी पसंद की है। चांदी का सिक्का 750 से 900 रुपये तक के रेट का उपलब्ध था। ग्राहकों ने चांदी की थाली कटोरी, गिलास आदि भी खरीदे हैं। हालांकि महिलाओं में ज्वैलरी खरीदने को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखा।
विज्ञापन

वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का किया इंतजार
वाहन खरीदने वाले लोगों ने शुभ मुहूर्त शाम 6 से 7:57 बजे तक इंतजार किया। इससे बाइक शो रूम में शाम को भीड़ अधिक रही। वहीं बर्तन बाजार में भी सबसे अधिक भीड़ रही। बड़े पैमाने पर लोगों ने जरूरत के बर्तन खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड का असर न होने से पर खूब हुई खरीदारी
इलेक्ट्रानिक की दुकानों में लोगों ने एलईडी, मोबाइल, वाशिंग मशीन, प्रेस की खरीदारी की। काफी महिलाओं ने मिक्सर ग्राइंडर खरीदे। फर्नीचर की दुकानों में ज्यादातर अलमारी, सोफा व सबसे अधिक फाइबर चेयर बिकी। प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने बताया कि जिले में अकबरपुर, झींझक, रनियां, पुखरायां, रूरा, सिकंदरा समेत कस्बों में व्यापार काफी ठीक हुआ है। कोविड का असर न रहने पर लोग खुलकर घरों से निकले। पूरे जनपद में लगभग 15 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। संस्कृत संस्थान के पौरोहित्य प्रशिक्षक पंडित दुर्गेश द्विवेदी ने बताया कि धनतेरस सुबह से शुरू हो गई थी लेकिन शाम को शुभ मुहूर्त
6 से 7:57 तक बजे लोगों ने विधि विधान से पूजन किया। साथ ही शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed