{"_id":"5fd628138ebc3e3e7e21fa47","slug":"maorang-mine-security-personnel-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: मौरंग खदान का सुरक्षाकर्मी लापता, पत्नी ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: मौरंग खदान का सुरक्षाकर्मी लापता, पत्नी ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई
Sun, 13 Dec 2020 08:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी विजय बहादुर
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के भेड़ी गांव की मौरंग खदान का सुरक्षाकर्मी शनिवार रात संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। पत्नी ने अपहरण और हत्या की आशंका जता कदौरा व हमीरपुर जिले के जलालपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।
कदौरा के मोहल्ला पुरवा कुर्याता निवासी विजय बहादुर सिंह उर्फ गुड्डन सिंह पड़ोसी जिले हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव की खदान (पट्टा संख्या 2323) में सुरक्षाकर्मी है। पत्नी सोनी देवी ने बताया कि 11 दिसंबर को शाम लगभग 8 बजे गुड्डन घर पर थे।
इस दौरान उनके फोन पर किसी ने खदान पर गाड़ी भरने को लेकर विवाद होने की सूचना दी थी। गुड्डन अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर चले गए। सोनी ने रात 11 बजे पति को फोन किया तो मोबाइल बंद आया। इसके बाद सोनी ने खदान संचालक से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। अगले दिन सोनी ने खदान पर जाकर जानकारी की। सोनी के अनुसार वहां पता चला कि विवाद के दौरान दूसरी खदान के संचालक ने गुड्डन को जेसीबी से गड्डा खोद कर दफन करने की धमकी दी थी। सोनी ने अपहरण कर पति की हत्या की आशंका जताई है। जलालपुर और कदौरा पुलिस सीमा विवाद में पल्ला झाड़ रही है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामला हमीरपुर के जलालपुर थाने का है। वहां की पुलिस सूचना दे दी गई है।
सोशल मीडिया पर धमकी देने का आडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हुआ है। इसमें एक खदान संचालक दूसरे खदान संचालक को सुरक्षा कर्मी गुड्डन सिंह का सिर काटने और जेसीबी से गड्डा खोदकर दफनाने की धमकी दे रहा है। इसी आडियो के आधार पर परिजन सुरक्षाकर्मी के अपहरण और हत्या की आशंका जता रहे हैं।