फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Many SP candidates stranded in violation of code of conduct

सपा के सिंंबल वाली टोपियां लगाकर अखिलेश से मिलना पड़ गया महंगा

Wed, 22 Nov 2017 08:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
Many SP candidates stranded in violation of code of conduct
डेमो पिक
मंगलवार को मोहल्ला गांधी नगर निवासी पूर्व सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी की शादी समारोह में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए उमड़ी भीड़ सपा प्रत्याशियों पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन




कन्नौज के गुरसहायगंज में अखिलेश यादव के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सपा के सिंबल वाली टोपियां पहनकर पहुंच गए। उड़न दस्ता प्रभारी ने इसे धारा 144 का उल्लंघन माना। इसी के साथ प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के सिंंबल वाली टोपियां लगाने पर इसे आचार संहिता के उल्लंघन में दर्ज किया गया। उड़न दस्ता प्रभारी ने गुरसहायगंज में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन



समारोह स्थल पर अखिलेश यादव के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सपा के सिंबल वाली टोपियां पहनकर पहुंच गए। इन लोगों में सपा के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशी भी थे। अपर शोध अधिकारी और उड़न दस्ता प्रभारी वाईके मंजुल इसी दौरान समारोह स्थल के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन के जानकारी मिली। इस पर वह पूर्व विधायक के आवास के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी सपा पार्टी के सिंबल की टोपियां लगाए थे। अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों की भीड़ लगी थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। धारा 144 और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में कई चेयरमैन और सभासद पद के अज्ञात प्रत्याशियों को आरोपी बनाते हुए गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।



कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि उड़न दस्ता प्रभारी द्वारा दी गई वीडियो को देखकर उसमें मौजूद प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कस्बा चौकी प्रभारी अरूण यादव को सौंपी गई है। फिलहाल मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed