फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Many men escaped leaving home in Ratanpur

रतनपुर में घर छोड़कर कई पुरुष फरार

Sun, 16 May 2021 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Many men escaped leaving home in Ratanpur
रसूलाबाद। रतनपुर गांव में बुधवार को वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई थी। घटना का मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं नौ नामजद व कई अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस रिपोर्ट में नामजदगी बढ़ने को लेकर गांव में भय का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के डर से पुरुष घरों को छोड़कर कहीं चले गए हैं। इससे केवल महिलाएं व बच्चे ही घरों में हैं। उधर शनिवार को पुलिस ने गांव में लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर रतनपुर गांव में एक माह से पूर्व प्रधान ओम सिंह व पप्पू सिंह गौर के बीच रंजिश चल रही है। इसी को लेकर बुधवार को सात राउंड फायरिंग के साथ ही पथराव किया गया था। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ परसुराम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमेें सक्रिय हैं। घटना का मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान पप्पू सिंह अभी हत्थे नहीं चढ़ा है। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान पति ओम सिंह समेत नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसओ ने बताया कि 18 नामजद व तीस अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस रिपोर्ट में नामजदगी बढ़ने को लेकर गांव में भय का माहौल है। पुलिस की कार्रवाई के डर से पुरुष घरों को छोड़कर कहीं चले गए हैं। शनिवार को गांव पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने गलियों में भ्रमण किया। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही।

यहां एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में एक माह से छुट्टी पर आए दो फौजी कुछ लोगों के साथ घूमकर लोगों को धमकी दे रहे है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर तीन युवकों के खिलाफ शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायतों की गहराई से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed