फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   many Ayurvedic, Unani College Kanpur University no associated

कानपुर यूनिवर्सिटी से अलग होंगे आयुर्वेदिक, यूनानी कॉलेज

Mon, 22 Feb 2016 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
many Ayurvedic, Unani College Kanpur University no associated

कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) 2015-16 के रिजल्ट आने के बाद यूपी के आयुर्वेदिक और यूनानी कॉलेजों की संबद्धता अलग-अलग राज्य के विश्वविद्यालयों से हो जाएगी। इसका सर्कुलर शासन ने जारी कर दिया है। अब संबंधित परिक्षेत्र की यूनिवर्सिटी ही कॉलेजों को संबद्धता देगी और परीक्षा कराके रिजल्ट घोषित करेगी।

विज्ञापन


अभी इन कॉलेजों की संबद्धता कानपुर यूनिवर्सिटी से है। जुलाई 2016 के बाद कानपुर यूनिवर्सिटी से इलाहाबाद, फतेहपुर और फर्रुखाबाद के यूनानी, आयुर्वेदिक कॉलेजों की संबद्धता ही रह जाएगी। कॉलेज अलग हो जाएंगे। यूपी में 29 आयुर्वेदिक, यूनानी कॉलेज हैं।
विज्ञापन


डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. टीबी सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड और बांदा के आयुर्वेदिक, यूनानी कॉलेजों की संबद्धता अब झांसी यूनिवर्सिटी से होगी। पीलीभीत और बरेली के कॉलेज बरेली यूनिवर्सिटी से जुड़ जाएंगे। मथुरा और अलीगढ़ परिक्षेत्र के कॉलेजों को संबद्धता देने, उनकी परीक्षा कराके रिजल्ट घोषित करने का अधिकार आगरा विश्वविद्यालय को मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर, मेरठ और खुर्जा के आयुर्वेदिक, यूनानी कॉलेजों की परीक्षाएं मेरठ विश्वविद्यालय कराके रिजल्ट जारी कर सकेगा।  गाजीपुर और आजमगढ़ के कॉलेज पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के अधीन हो जाएंगे। लखनऊ के कॉलेजों की संबद्धता लखनऊ यूनिवर्सिटी और वाराणसी के कॉलेजों की वहीं की यूनिवर्सिटी से हो जाएगी। इससे स्टूडेंटों को डिग्री लेने या फिर त्रुटि दूर कराने के लिए कानपुर नहीं आना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed