{"_id":"69122d3674fc5e7b7c0534d3","slug":"manure-distributed-at-cooperative-society-after-ten-days-etawa-news-c-216-1-etw1012-133248-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दस दिन बाद सहकारी समिति पर बांटी गई खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दस दिन बाद सहकारी समिति पर बांटी गई खाद
विज्ञापन
बकेवर। सहकारी समिति बकेवर पर सोमवार को किसानों को डीएपी का वितरण किया गया। डीएपी लेने के लिए क्षेत्र भर के तमाम किसान सुबह से लाइन में लगे दिखाई दिए। कई किसानों को लाइन में लगे होने के बाद भी शाम तक खाद नहीं मिल सकी।
इस समय किसानों को रबी की फसल की सरसों के साथ-साथ आलू व गेहूं चना बेझर आदि की बुवाई के लिए खाद की आवश्यकता है। बारिश के चलते सभी फसलों की बुआई इस समय एक साथ चल रही है जिसके कारण खाद की मारामारी अधिक हो गई है। 10 दिन बाद सरकारी समिति बकेवर पर डीएपी खाद वितरण के लिए भेजी गई। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में डीएपी खाद का वितरण किया गया। बकेवर कस्बा के अलावा क्षेत्र के गांव कुड़रिया, बिजौली सरायमिट्ठे, सैदपुर, दाउदपुर, सबदलपुर, सुनवर्षा, शेरपुर बल्लमपुर आदि के सैकड़ों किसान सुबह से ही सहकारी समिति बकेवर पर पहुंच गए। 10 बजे के बाद समिति के सचिव ने मशीन से खाद का वितरण किसानों को किया। सचिव राजीव गोयल ने बताया कि सोमवार को 450 बोरी डीएपी खाद किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी खाद का वितरण किया जाएगा।