फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Manu Mishra, who got eighth rank in the Intermediate Examination, wants to serve the country by becoming an IAS

UP Board Result 2020: फतेहपुर की मनु मिश्रा का इंटरमीडिएट परीक्षा में आठवां स्थान, आईएएस बन करना चाहती हैं देश सेवा

Sat, 27 Jun 2020 03:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Manu Mishra, who got eighth rank in the Intermediate Examination, wants to serve the country by becoming an IAS
मनु मिश्रा - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में फतेहपुर की मनु मिश्रा ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। मनू ने 500 में 465 अंक प्राप्त किए हैं। मनु जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर की छात्रा हैं। 
विज्ञापन


'अमर उजाला' से खास बातचीत के दौरान मनु ने बताया कि उन्होंने बहुत मेहनत की थी लेकिन यह नहीं पता था कि फतेहपुर टॉप करने के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करूंगी।
विज्ञापन


मनु ने कहा कि यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपको हर रोज मेहनत करनी होगी। सिर्फ एक दिन या परीक्षा से पहले पढ़ाई कर आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं।

मनु ने बताया वो आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। मनु के पिता विजय कुमार किराना दुकानदार हैं। मनु ने बताया शुरुआत से ही कठिन विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित किया। स्कूल में पढ़ाई के अलावा घर पर सुबह दो घंटे और शाम को चार घंटे पढ़ाई की। जिससे सभी विषयों का रिवीजन शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनू ने बताया इस परीक्षा के दौरान टीवी और सोशल मीडिया से उन्होंने दूरी बनाकर रखी। कुछ विषयों को मनु ने ऑनलाइन भी पढ़ा। अब वो आगे की पढ़ाई प्रयागराज जाकर करना चाहती हैं। मनु ने अपने माता पिता और सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed