{"_id":"5e3801ea8ebc3e4afb3793a8","slug":"manoj-trivedi-said-hindu-leaders-being-killed-at-the-behest-of-islamic-terrorist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिक आतंकियों के इशारे पर मारे जा रहे हिंदू नेता: मनोज त्रिवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामिक आतंकियों के इशारे पर मारे जा रहे हिंदू नेता: मनोज त्रिवेदी
Mon, 03 Feb 2020 04:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Feb 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने लखनऊ में हो रही हिंदू नेताओं की हत्या के मामले में सोमवार को कलक्ट्रेट में विरोध जताया। महासभा ने संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की दो फरवरी को गोली मारकर की गई हत्या के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
महासभा के प्रांतीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि यह हत्याएं इस्लामिक आतंकियों के इशारे पर हो रही हैं। रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ बच्चन की हत्या, 18 अक्तूबर को हिंदूूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या हुई।

प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम है। सरकार का अपराधियों पर तनिक भी नियंत्रण नहीं। महासभा ने रंजीत सिंह के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और आहत परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में वंश गोपाल, गिरिजेश श्रीवास्तव, संतोष नेता, शिवाकांत तिवारी, अतुल दीक्षित, अरुण कुमार शुक्ला, सनी सिंह, रामचंद्र, शैलेंद्र कुमार, गया प्रसाद, बबुली, चुन्नी देवी, रज्जू देवी, संगीता आदि रहे।