फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mannat Maa went to Prayagraj to participate in the formation of Sanatani Kinnar Akhara

Kanpur News: सनातनी किन्नर अखाड़ा के गठन में शामिल होने प्रयागराज गईं मन्नत मां

Wed, 05 Nov 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mannat Maa went to Prayagraj to participate in the formation of Sanatani Kinnar Akhara
प्रयागराज के बैरहना स्थित दुर्गा पूजा पार्क में सनातनी किन्नर अखाड़ा के गठन में मौजूद संत। स्रो - फोटो : अखाड़ा
कानपुर। किन्नर अखाड़े में दो फाड़ के बाद प्रयागराज में कौशल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां ने सनातनी किन्नर अखाड़ा का गठन किया है। मंगलवार को इस नए अखाड़े के गठन में शामिल होने के लिए कानपुर से मन्नत मां अपने संतों के साथ प्रयागराज गईं।
विज्ञापन

प्रयागराज में सोमवार को किन्नर अखाड़े की प्रदेश अध्यक्ष स्वामी कौशल्या नंद गिरी ने अखाड़ा छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने मंगलवार को सनातनी किन्नर अखाड़ा गठन करने की बात कही थी जिसमें कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, कौशांबी आदि के किन्नर संतों को भी बुलाया था। सुबह दस बजे बैरहना स्थित दुर्गा पूजा पार्क में समारोह हुआ जिसमें टीना मां काे नए अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया गया। कानपुर से मन्नत मां अन्य संतों के साथ प्रयागराज पहुंची और इस समारोह में शामिल हुईं। जूना अखाड़ा के मीडिया प्रभारी आशुतोष नाथ अंश ने बताया कि किन्नर अखाड़े और नवगठित सनातनी किन्नर अखाड़े की मान्यता पर विचार अखाड़ा परिषद की बैठक में ही होगा। वर्तमान में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी हैं जो जूना अखाड़ा से जुड़ा हुआ है और जिसे हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़ा के संरक्षक हरि गिरि महाराज ने सम्मिलित किया था। नए अखाड़े की मान्यता का निर्णय अखाड़ा परिषद की बैठक व उच्च पदाधिकारी ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed