{"_id":"6155a39b8ebc3e0def3d949e","slug":"manish-gupta-murder-case-cm-yogi-meets-manish-s-family-in-kanpur-wife-meenakshi-told-what-happened","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: कानपुर में सीएम योगी से मिला मनीष का परिवार, पत्नी मीनाक्षी ने बताया क्या हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: कानपुर में सीएम योगी से मिला मनीष का परिवार, पत्नी मीनाक्षी ने बताया क्या हुई बात
Thu, 30 Sep 2021 05:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:19 PM IST
सार
यूपी के गोरखपुर में पुलिस की पिटाई के बाद प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बीते सोमवार मनीष गुप्ता (36) की देर रात पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। इस मामले में आज सीएम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
मीनाक्षी गुप्ता से मिले सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर के एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद कानपुर के मनीष गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आज परिजन और मनीष की पत्नी मीनाक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं।
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मृतक की पत्नी मीनाक्षी मीडिया से रूबरू हुईं। सीएम से मुलाकात के बाद मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने कहा उन्होंने बोला कि जॉब भी मिल जाएगी। उन्होंने खुद अपनी ओर से कहा कि आपका केस यहां ट्रांसफर कर देते हैं। एक अच्छी टीम तैनात कर देते हैं, जिससे आपका कार्य बहुत अच्छे से हो पाए। वो ये बात खुद ही समझ रहे हैं कि मैं वहां (गोरखपुर) जाकर ये कार्य नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मृतक की पत्नी मीनाक्षी मीडिया से रूबरू हुईं। सीएम से मुलाकात के बाद मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने कहा उन्होंने बोला कि जॉब भी मिल जाएगी। उन्होंने खुद अपनी ओर से कहा कि आपका केस यहां ट्रांसफर कर देते हैं। एक अच्छी टीम तैनात कर देते हैं, जिससे आपका कार्य बहुत अच्छे से हो पाए। वो ये बात खुद ही समझ रहे हैं कि मैं वहां (गोरखपुर) जाकर ये कार्य नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही मामले में सीबीआई से जांच की मांग पर भी हामी भर दी है। परिजनों में पत्नी मीनाक्षी, बेटा अभिराज, पिता नंदकिशोर, भाई सौरव, भांजा दुर्गेश बाजपेई, मित्र दीपक श्रीवास्तव, रंजीत सिंह अधिवक्ता व बहनोई रोहित रोहित शामिल थे।
सोमवार-मंगलवार की रात को गोरखपुर के एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मनीष के साथ होटल में रुके उनके दोस्त गुरुग्राम के रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि वे होटल कृष्णा पैलेस के अपने रूम नंबर 512 में सो रहे थे।
अरविंद ने बताया कि देर रात पुलिसवालों ने दरवाजा खुलवाया और आईडी चेक करने लगे। मनीष ने देर रात की जांच पर सवाल उठाए तो पुलिसवाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने पीटना शुरु कर दिया।अरविंद का आरोप है कि पुलिसवाले शराब के नशे में भी थे, देर रात में की जा रही चेकिंग को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने मनीष को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।