{"_id":"6161d5028ebc3e0ec11fb7cf","slug":"manish-gupta-kanpur-murder-case-news-update-manish-gupta-wife-meenakshi-became-special-officer-in-kda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी बनीं केडीए में विशेष कार्याधिकारी, अपर सचिव घर जाकर देंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी बनीं केडीए में विशेष कार्याधिकारी, अपर सचिव घर जाकर देंगे नियुक्ति पत्र
Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
सार
शनिवार को आवास विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने मीनाक्षी गुप्ता का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन ने शनिवार को मीनाक्षी गुप्ता को केडीए में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) बनाने का आदेश जारी कर दिया। 10 अक्तूबर को विकास प्राधिकरण के अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा उनके घर जाकर नियुक्त पत्र सौंपेंगे। दस्तावेजों की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
उन्हें नवरात्र में ही 11 तारीख को कार्यभार ग्रहण करने के लिए विकास प्राधिकरण में आमंत्रित किया जाएगा। मनीष गुप्ता हत्याकांड के बाद यहां आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी पत्नी मीनाक्षी गुप्ता का आर्थिक सहयोग करने के साथ ही केडीए में ओएसडी बनाने की आश्वासन दिया था।
शनिवार को आवास विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने मीनाक्षी गुप्ता का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने इसकी पुष्टि की। बताया कि उनका नियुक्त पत्र शासन से आ गया है जो रविवार को उन्हें घर जाकर सौंपा जाएगा। उनसे शिक्षा संबंधी प्रमाणपत्र लिए जाएंगे। मीनाक्षी गुप्ता का केडीए परिवार की सदस्य बनने पर स्वागत है।