फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Manish from Kanpur Dehat won the President's Commendation and also received a commission.

Kanpur News: कानपुर देहात के मनीष ने जीता राष्ट्रपति का प्रशस्ति पत्र, कमीशन भी मिला

Sun, 14 Dec 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Manish from Kanpur Dehat won the President's Commendation and also received a commission.
कानपुर। कानपुर देहात में जन्मे फ्लाइट कैडेट मनीष वाजपेयी ने ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर्स कोर्स में राष्ट्रपति का प्रशस्ति पत्र जीता है। उन्हें शनिवार को 216 कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड में कमीशन भी दिया गया। कानपुर देहात से वायु सेना अकादमी तक फ्लाइट कैडेट मनीष वाजपेयी की कहानी दृढ़ संकल्प, परिवर्तन और प्रेरणा की मिसाल है।
विज्ञापन


वे ग्रामीण जीवन की सादगी में पले-बढ़े। उनके पिता किसान और माता गृहिणी थीं। बचपन से ही उनकी निगाहें आसमान पर टिकी थीं। जिज्ञासा और मशीनों के प्रति प्रेम से प्रेरित होकर उन्होंने कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद आईआईटी बांबे से एमटेक की उपाधि ली। मनीष कहते हैं कि वे जन्म से किसान थे लेकिन उन्होंने सैनिक बनना चुना। भारतीय वायु सेना में शामिल होना उनका सपना है। वह अपने परिवार और गांव से वायु सेना में आने वाले पहले व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed