फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Manager withdraw one crore from farmer's account at Customer Service Center in chitrakoot

बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगवा ग्राहक सेवा केंद्र पर किसानों के खाते से मैनेजर ने एक करोड़ निकाले

Fri, 15 Nov 2019 09:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Nov 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Manager withdraw one crore from farmer's account at Customer Service Center in chitrakoot
ग्राहक सेवा केंद्र पर किसानों के खाते से एक करोड़ निकले
चित्रकूट के पहाड़ी में इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के प्रभारी पर बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाकर किसानों के खातों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा निकालने का आरोप लगा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में डीएम दफ्तर में शिकायतपत्र देने के बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन ग्रामीणों को करीब तीन माह पहले डिफेंस कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत जमीन का मुआवजा मिला था। पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत बकटा सहित कई गांवों के बाशिंदे बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। इनका कहना है कि वे इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से ही लेनदेन करते हैं।
विज्ञापन


 

डिफेंस कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत जमीन का मुआवजा तीन महीने पहले ट्रेजरी के माध्यम से खाते में आया। वे अपने खातों से बीच-बीच में पैसा निकालने ग्राहक सेवा केंद्र जाते थे। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक एक सप्ताह पहले उन्हें बताया गया कि उनके खाते में पैसे खत्म हो गए हैं।

वह अवाक रह गए, क्योंकि उनके खाते में करीब पांच लाख रुपये बकाया थे। पिछले दो माह में उन्होंने 2-4 हजार रुपये अलग-अलग समय पर निकाले थे। धर्मेंद्र ने गांव के अन्य लोगों से बात की। पता चला, ऐसा कई लोगों के साथ हुआ है। ग्राहक सेवा केंद्र के प्रभारी व अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से यह जालसाजी हुई है।

 

वे लोग पैसा निकालने जाते थे तो कर्मचारी उनसे बायोमीट्रिकमशीन पर बार-बार अंगूठा लगाने को कहते थे। इस तरह के करीब 18-20 किसान हैं, जिनके खातों से रकम निकाल ली गई है। थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक महेंद्र प्रताप के  घर पुलिस भेजी गई थी। उसका कहीं पता नहीं चला।

परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। मामले रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इलाहाबाद बैंक के मैनजर विकास सिंह ने मामले पर कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक राकेश सोनी ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र से लेकर संबंधित बैक के कर्मचारियों से पूरी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed