{"_id":"5d35f2218ebc3e6d216fd977","slug":"man-write-his-facebook-wall-he-is-member-of-jaish-e-mohammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फेसबुक पर खुद को बताया जैश ए मोहम्मद का सदस्य, पुलिस ने की जांच तो ये सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फेसबुक पर खुद को बताया जैश ए मोहम्मद का सदस्य, पुलिस ने की जांच तो ये सच आया सामने
Mon, 22 Jul 2019 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के मोहल्ला फूलगंज में रामलीला मैदान के पास सैलून चलाने वाले एक युवक की फेसबुक आईडी पर जैश ए मोहम्मद का सदस्य लिखा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने पुलिस से इसकी शिकायत की।
पुलिस ने युवक के घर पर दबिश दी। युवक ने स्वयं एसपी के सामने हाजिर होकर खुद को बेकसूर बताया। एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। कोतवाली पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को बताया कि सैलून चलाने वाले एक युवक की फेसबुक आईडी पर जैश ए मोहम्मद का सदस्य होना दर्शाया गया है।
मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर ने तत्काल ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज निशा शर्मा को उक्त युवक को कोतवाली लाने के निर्देश दिए। जानकारी पर युवक स्वयं एसपी के सामने पेश हुआ और बताया कि उसके साथ किसी ने शरारत की है।
विज्ञापन
वह फेसबुक और मोबाइल के बारे में ज्यादा जानता भी नहीं है। फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है। फेसबुक आईडी को डिलीट कर दिया है। इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि प्रथम दृष्टया उक्त युवक निर्दोष प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।