{"_id":"5ccc6c33bdec22070e2bb38b","slug":"man-told-in-dm-office-he-is-a-bjp-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद को भाजपा नेता बता डीएम आवास में किया था हंगामा अब नशे में धुत होकर कलक्ट्रेट में काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को भाजपा नेता बता डीएम आवास में किया था हंगामा अब नशे में धुत होकर कलक्ट्रेट में काटा बवाल
Fri, 03 May 2019 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 May 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता बताकर काटा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में डीएम आवास व बाद में कलक्ट्रेट में नशे की हालत में एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों ने जब उसे खदेड़ने की कोशिश की तो उसने खुद को भाजपा नेता बता दबाव बनाना शुरू कर दिया। कलक्ट्रेट के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे युवक को कोतवाली ले आई।
पुलिस ने शांति भंग की धारा में युवक का चालान कर दिया है। लखनऊ के आलमबाग के सिंगार नगर निवासी अजय मिश्रा पुत्र मूलचंद्र मिश्रा शुक्रवार दोपहर किसी काम से डीएम आवास पहुंच गए। कर्मचारियों का आरोप है कि यहां उन्होंने शराब के नशे की हालत में हंगामा किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने ऐसी किसी भी घटना से किया इंकार
इसके बाद वह कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और यहां भी अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। कुछ देर बाद वह एनआईसी कार्यालय पहुंच गए। यहां अभद्रता करने पर अधिकारियों ने शिकायत डीएम से कर दी। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर कर्मचारियों ने अजय को पकड़ लिया।
कोतवाली पुलिस अजय को लेकर कोतवाली चली आई। जहां उनका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। हंगामे के दौरान अजय खुद को भाजपा नेता बताते रहे। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने इसकी पुष्टि नहीं की।