फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man shot his niece and himself in chitrakoot

चित्रकूटः भतीजी को मौत के घाट उतारने के बाद युवक ने खुद को भी मार ली गोली, वजह कहीं ये तो नहीं

Wed, 08 May 2019 08:06 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 May 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
man shot his niece and himself in chitrakoot
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


भरतकूप क्षेत्र के रसिन के मजरा पन्ना पुरवा निवासी श्रवण कुमार यादव पुत्र फौजदार यादव ने अपनी भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। बता दें कि मृतका को मौत के घाट उतारने वाला रिश्ते में उसका मौसा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका की शादी 29 मई को होनी थी। इससे पहले हुए इस हत्याकांड से कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दबी जुबान से लोग इसे ऑनर किलिंग का मामला बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जब तक मामले की पूरी जांच पड़ताल नहीं हो जाती कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed