{"_id":"6aecdf25e99b2ae45f09b943","slug":"man-sentenced-to-three-years-in-prison-for-molesting-a-teenager-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-151709-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी को तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी को तीन साल की सजा
Fri, 06 Nov 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। देवराहट थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में चल रही थी। बृहस्पतिवार को अदालत ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
देवराहट के एक गांव निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि दो अगस्त 2020 को गांव का महेश प्रजापति उसके घर में घुस गया और बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की साथ ही उसके खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश किया। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय 13 पॉक्सो में चल रही थी। बृहस्पतिवार को अदालत ने अभियोजन व बचाव पक्ष की दलील सुनने और वादी, पीड़िता के बयान के आधार पर अभियुक्त महेश को दोषी माना। अदालत ने उसे तीन साल की सजा सुनाई।