मांस के बंटवारे को लेकर युवक को पीट-पीट कर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के अचलगंज में जानवर के मांस के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता पुत्र ने युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान घायल युवक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया और सड़क जाम कर दी।
एक आरोपी की गिरफ्तारी व हत्या की धारा में मुकदमा होने के बाद परिजनों ने जाम हटाया। अचलगंज थानाक्षेत्र के रहाहार मजरा नेवरना निवासी होरीलाल (४८) पुत्र नन्हा का जानवर के मांस के बंटवारे को लेकर गांव के ही संतू से विवाद हो गया था। विवाद के बाद होरीलाल घर लौट आया।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू
हालांकि परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। जहां गुरुवार सुबह होरीलाल ने दम तोड़ दिया। होरीलाल की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार दोपहर होरीलाल के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू करते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जाम लगा दिया।
परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने इस घटना में आरोपियों को बचाने की कोशिश की। अचलगंज पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई थी। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाया। अचलगंज पुलिस द्वारा हत्या की धाराओं में मुकदमा तरमीम करने व एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद परिजनों ने जाम हटाया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा