फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man murdered in illegal relationship

अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव, नाजुक अंगों में मिले गहरे घाव के निशान

Fri, 03 May 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
man murdered in illegal relationship
हत्या कहीं और करने के बाद फेंका गया शव (फाइल फोटाे) - फोटो : amar ujala

हरदोई के टड़ियावां में विवाह समारोह में साफ-सफाई करने गए सफाईकर्मी की बृहस्पतिवार की रात हत्या कर शव गोपामऊ-कचनारी मार्ग पर फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि पैसों के लेनदेन और आशनाई के चक्कर में घटना को अंजाम दिया गया। सफाईकर्मी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कचनारी गांव निवासी गुड्डू पुत्र रघुवर की भांजी की शादी बृहस्पतिवार को थी। यहां पर सफाई के काम के लिए गुड्डू ने सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के भकुरहा गांव निवासी जग्गू (50) पुत्र भन्नू और बरात के लिए खाना बनाने को इसी गांव के बबलू को बुलाया था। रात ढाई बजे गोपामऊ-कचनारी मार्ग पर जग्गू का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन


 

उसके सिर, चेहरे और गले के साथ निजी अंगों पर जख्म के निशान थे

उसके सिर, चेहरे और गले के साथ निजी अंगों पर जख्म के निशान थे। सूचना पर रात तीन बजे मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची जग्गू की पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि उसके पति जग्गू सफाई का काम करते थे और उनका गुड्डू से लेनदेन को लेकर विवाद था।

जग्गू का पहले से ही गुड्डू के यहां आना-जाना भी था। आरोप लगाया कि गुड्डू को शक था कि जग्गू के अवैध संबंध उसकी पत्नी से हैं। इसी शक में गुड्डू ने पत्नी के साथ मिलकर जग्गू की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक सरोज ने बताया कि तहरीर पर गुड्डू और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दंपति घर से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed