फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man Misdeed with Woman in banda

Banda: जिससे शादी तय हुई, उसी पर दुष्कर्म करने का आरोप, इंस्पेक्टर बोले- प्रकरण की जांच चल रही

Mon, 15 Dec 2025 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Dec 2025 05:46 PM IST
सार

जिससे शादी तय हुई उसी पर दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती ने शादी के एवज में पांच लाख मांगने का भी आरोप लगाया है। मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।

विज्ञापन
Man Misdeed with Woman in banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी तय होने के बावजूद युवक ने युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां अपना इलाज कराने लखनऊ गई थी। जब वह वहां से लौटी तो युवती ने पूरी घटना बताई। उसने लड़के पक्ष से बात की उल्टा रुपये की मांग करते हुए कहा कि पांच लाख दे दो तो शादी कर लेंगे। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2023 में गांव के ही एक युवक के साथ तय की थी लेकिन शादी नहीं हो सकी थी। इस बीच वह अपना इलाज कराने लखनऊ चली गईं, वहां से लौटकर आई तो उसकी बेटी ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को आरोपी होने वाले पति ने उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने लड़के के घर से शिकायत की तो आरोपी ने उल्टा पांच लाख रुपये की मांग की, कहा कि पांच लाख दे दो, तो वह शादी कर लेगा।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की पूरी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed