{"_id":"5d04f6698ebc3e0e831ec877","slug":"man-made-fake-twitter-account-on-the-name-of-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर की आईजी से पुलिस टीम की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर की आईजी से पुलिस टीम की शिकायत
Sat, 15 Jun 2019 07:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Jun 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
ट्विटर पर बनाया फर्जी अकाउंट
- फोटो : SOCIAL MEDIA
कन्नौज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर आईजी से स्वाट व सर्विलांस टीम की शिकायत की गई। मामला चर्चा में आने के बाद भाजपा नेता ने इसे किसी की शरारत बताया है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कटियार ने शनिवार को बताया कि किसी ने उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर पुलिस अधिकारियों, स्वाट, सर्विलांस टीम के सिपाहियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आईजी से शिकायत कर दी।
शुक्रवार को आईजी कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक अब्दुल कादिर इस शिकायत की विवेचना करने पहुंचे। तब उन्हें जानकारी हुई। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने किसी की शिकायत नहीं की है। किसी ने उनके नाम से अकाउंट बनाकर झूठी शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।