फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man killed his two innocent brother-in-laws

निर्मम हत्याः दो मासूम सालों को हंसिए से काटकर उतार दिया मौत के घाट

Fri, 24 Nov 2017 08:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
Man killed his two innocent brother-in-laws
बेटे की मौत के बात रोती बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
पत्नी को विदा कराने आए एक युवक ने बुधवार देर रात गुस्से में अपने दो मासूम सालों की धारदार हथियार (हंसिए) से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी रातोंरात पैदल ही वहां से भाग निकला। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का है।
विज्ञापन





 

तीन दिन पहले हत्या आरोपी मनोज आया था ससुराल

Man killed his two innocent brother-in-laws
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर में ​थाना सजेती के बरीमहतैन गांव निवासी रमेश जोशी ने अपनी बेटी रचना की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले थाना व कस्बा अयाना (औरैया) निवासी मनोज जोशी (25) पुत्र भूरे जोशी के साथ की थी। रचना के मुताबिक उसका पति मनोज शराब का लती निकला।


इसके चलते शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास आ गई। दीपावली के मौके पर रचना भाइयों को टीका लगाने के बहाने ससुराल से अपने मायके आ गई। इधर, कुछ दिन बाद जब उसके पति ने वापस लौटने को कहा तो रचना ने ससुराल आने से मना कर दिया।


बीते तीन दिन पहले मनोज अपनी ससुराल (बरीमहतैन) आया और सास-ससुर पर रचना को विदा करने का दबाव डाला। लेकिन रचना ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गांववालों ने बताया कि मनोज ने ससुराल में डाई पीकर आत्महत्या करने का नाटक भी रचा लेकिन मामूली इलाज के बाद वह ठीक हो गया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों साले जमीन पर सोए हुए थे

Man killed his two innocent brother-in-laws
ग्रामीणों की गिरफ्त में अारोपी, मृतक का फाइल फोटो
बीते बुधवार को रचना पति से विवाद करने के बाद अपनी मां शिवकली के साथ कानपुर चली गई। इधर, घर में सिर्फ रमेश जोशी और उसके दोनों पुत्र सुमित (15) और अतुल (9) के अलावा दामाद मनोज जोशी रह गए।


रात में खाना खाने के बाद रमेश जोशी मकान के बाहर छप्पर तले चारपाई डालकर सो गया। जबकि दामाद और दोनों बेटों को मकान के भीतर कोठरी में सुला दिया। दामाद चारपाई पर लेटा था जबकि दोनों साले जमीन पर पुआल बिछाकर सोए हुए थे।


देर रात करीब दो बजे के आसपास मनोज मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर निकला। बाहर सोए ससुर रमेश जोशी ने सोचा कि पेशाब करने को निकला होगा। इस पर उसने कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो रमेश घर के भीतर गया। वहां का मंजर देख वह सन्न रह गया। दोनों बेटे खून से लथपथ पड़े थे। बगल में रक्त रंजित हंसिया पड़ा था। 





 
विज्ञापन

सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया

Man killed his two innocent brother-in-laws
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
रमेश चीख मारकर घर से बाहर भागा। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही थाना सजेती, कोतवाली घाटमपुर और बिधनू थानों की पुलिस के साथ ही एसपी ग्रामीण जयप्रकाश सिंह, सीओ आरके चतुर्वेदी के साथ ही फील्ड यूनिट के लोग मौके पर पहुंचे।


रात में ही पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जबकि सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी सास शिवकली की तहरीर पर दोहरी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed