फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man hanged himself and share his photo on whatsapp

व्हाट्सऐप पर फांसी लगाते हुए शेयर की दो फोटो फिर युवक ने चुना मौत का रास्ता, अब ये सच आया सामने

Wed, 24 Jul 2019 12:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
man hanged himself and share his photo on whatsapp
युवक ने फोटो व्हाट्सऐप कर लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता के खाड़ेपुर में मंगलवार सुबह रिश्तेदारों को अपना फोटो व्हाट्सऐप करके स्टूडियो मालिक राम प्रकाश साहू उर्फ बॉबी (30) ने फांसी लगा ली। पुलिस को कमरे से चार पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक कलह का जिक्र है। 
विज्ञापन


खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी बॉबी के परिवार में पत्नी अपर्णा उर्फ नीतू और दो बच्चे लाडो व अभि हैं। हाल में उसने मकान बेचकर परिवार को नये घर में शिफ्ट कर दिया था। गृहस्थी का सामान शिफ्ट न होने की वजह से वह वहीं रह रहा था। खुदकुशी करने से पहले उसने गले में रस्सी पड़ी अपनी फोटो व्हाट्सऐप की थी।
विज्ञापन


रिश्तेदारों से परिजनों को इसकी जानकारी हुई। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि छत का जंगला काटकर पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो उसका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटा मिला। सुसाइट नोट में पारिवारिक कलह के साथ-साथ मकान के बकाए के ढाई लाख रुपये पंकज यादव से लेकर दोनों बच्चों के नाम पर करने का भी जिक्र है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed