फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man gave triple talaq to woman

बेटे को छीन बोला तीन तलाक, पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट पहुंची मां, एसपी समेत 13 पर परिवाद दर्ज

Tue, 28 Jan 2020 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
man gave triple talaq to woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
फर्रुखाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में तीन तलाक पीड़िता के पिता की अर्जी पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, सीओ मोहम्मदाबाद, एसओ जहानगंज, दो दरोगा समेत 13 लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसमें आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पर तीन तलाक की शिकायत का फर्जी समझौता पत्र तैयार कर निस्तारण करने और तीन तलाक की रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी मुस्तकीम ने कन्नौज जिले के थाना सौरिख के मोहल्ला किसमई नगर निवासी मेहराज आलम, तनवीर उर्फ सनवीर, इनकी पत्नी रीना, आकिला पत्नी खुर्शीद, मतीन ठेकेदार, मैनपुरी जिले के सिकंदरपुर निवासी कैसरजहां, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछलीटोला निवासी कमरजहां, जहानगंज थाने के गांव कंझाना निवासी आसमा, तत्कालीन एसपी, जहानगंज थाने के दरोगा विश्वनाथ आर्य, तत्कालीन एसओ अंगद सिंह (अब कमालगंज एसओ), सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, जहानगंज थाने के एक दरोगा के खिलाफ अदालत में अर्जी दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा कि पुत्री नजराना की शादी मेहराज आलम से हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने 27 जून 2019 को पुत्री से मारपीट की और छह माह का पुत्र छीनते हुए पति ने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया।

जान से मारने की धमकी दी। तीन तलाक को लेकर थाने में तहरीर दी, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। तब पांच अगस्त 2019 को आईजीआरएस पर शिकायत की थी। ससुराल वालों और उनके रिश्तेदारों ने सीओ, एसओ व दरोगा से साठगांठ कर एक फर्जी समझौता पत्र तैयार कराकर शिकायत का निस्तारण कर दिया।


इसकी शिकायत कई बार सीओ और एसपी से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई के बाद सीजेएम के आदेेश पर सभी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है। मुकदमे में वादी के 21 फरवरी को बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed