{"_id":"5c8156c2bdec22140d56978b","slug":"man-found-dead-in-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात में घर सोने गया था युवक सुबह दोस्त पहुंचा तो इस हाल में मिला, चारपाई के नीचे से बह रहा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में घर सोने गया था युवक सुबह दोस्त पहुंचा तो इस हाल में मिला, चारपाई के नीचे से बह रहा था खून
Thu, 07 Mar 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा के अतर्रा में घर के अंदर अकेले सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह उससे मिलने पहुंचे दोस्त ने रक्तरंजित शव देखा तो उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने से मृत घाेषित कर दिया। मृतक पेशे से मजदूर था। पुलिस जमीन के विवाद और प्रेम प्रसंग आदि कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। घटना स्थल पर 315 बोर के कारतूस का टुकड़ा मिला है।
कस्बे के रंगियान गांधी नगर में नितिन कुशवाहा (32) पुत्र ऋषि कुमार अपने निजी मकान में रह रहा था। वह अविवाहित था। माता-पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुत्र नितिन भी वहीं रहता था। तीन महीने पहले यहां लौट आया था। गुरुवार की रात वह अकेले कमरे में सो रहा था।

दोस्त पहुंचा तो खून में लथपथ शव देखा
इसी दौरान किन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों को भनक भी नहीं लगी। गुरुवार को दोपहर नितिन का दोस्त वहां पहुंचा तो खून में लथपथ पड़ा देखा। कुछ पड़ोसियों का कहना था कि रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।
घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने भी निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम प्रभारी रघुराज सिंह और राम प्रकाश ने नमूने सील किए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जमीन का विवाद या प्रेम प्रसंग इत्यादि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।