{"_id":"5ce8d4d5bdec2207114c04da","slug":"man-drowns-in-ganga-river-at-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के अंतिम संस्कार में गया युवक गंगा में डूबा, बचाने गए फुफेरे भाई को मल्लाहों ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के अंतिम संस्कार में गया युवक गंगा में डूबा, बचाने गए फुफेरे भाई को मल्लाहों ने सुरक्षित निकाला
Sat, 25 May 2019 11:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 May 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबने से एक की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
कन्नौज के महादेवी घाट पर अपने बाबा का अंतिम संस्कार करने गया एक युवक गंगा में डूब गया। उसे डूबता हुआ देख फुफेरे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो वो भी डूबने लगा। मल्लाहों ने फुफेरे भाई को सुरक्षित निकाला लिया है।
विज्ञापन
हरदोई के माधौगंज कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर के मूल निवासी हर्षित (22) पुत्र पप्पू पिछले कई वर्षों से सीतापुर जनपद के महमूदाबाद में रह रहे थे। शुक्रवार को हर्षित के बाबा हरि शंकर पटवा का निधन माधौगंज में हो गया था।
विज्ञापन
कन्नौज जनपद में स्थित महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम किया गया। अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करते समय हर्षित और उसका फुफेरा भाई रवि पुत्र रामकुमार गंगा में डूबने लगा।
विज्ञापन
मल्लाहों ने दोनों को डूबते देखा तो रवि को सकुशल निकाल लिया, लेकिन हर्षित का कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह भी हर्षित की खोजबीन हुई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।