फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man died due to electric current in kanpur

ट्रांसफार्मर के पास लगे पैनल में करंट उतरने से हुआ हादसा, प्राइवेटकर्मी की मौत पर हंगामा-तोड़फोड़ 

Sun, 28 Jul 2019 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jul 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
man died due to electric current in kanpur
करंट से युवक की मौत के बाद देर रात हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के तलाक महल में बारिश के दौरान शुक्रवार देर रात करंट की चपेट में आने से प्राइवेटकर्मी मुन्ने (27) की मौत हो गई। वह ट्रांसफार्मर के पास लगे सी टाइप पैनल पर हाथ रख कर सिगरेट पी रहा था। हादसे से नाराज इलाकाई लोगों ने केस्को की गाड़ी और आस-पास की दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


एसएसपी अनंतदेव और सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने लोगों का समझाबुझा कर मामला शांत कराया। पुलिस के मुताबिक बिजली मैकेनिक मुन्ने शुक्रवार देर रात बारिश बंद होने के बाद घर के पास स्थित दुकान पर सिगरेट पीने गया था, सिगरेट लेने के बाद उसने दुकान के पास स्थित ट्रांसफार्मर के बाहर लगे पैनल पर हाथ रख दिया।
विज्ञापन


तलाक महल में शुक्रवार देर रात करंट से हुई बिजली मिस्त्री मुन्ने की मौत के मामले को लेकर शनिवार को सपा विधायकों ने जिला मुख्यालय पर हंगामा किया। आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई और सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी के विरोध के बाद डीएम विजय विश्वास पंत ने मामले को सख्ती से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

man died due to electric current in kanpur
बवाल के बाद दिन में तैनात रही फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पैनल में करंट आ रहा था जिससे वह चिपक गया। आस-पास के लोग उर्सला ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से नाराज इलाकाई लोगों ने वहां पहुंची केस्को टीम को दौड़ा लिया। केस्को की गाड़ी पलट दी। तोड़फोड़ करने के साथ ही तलाक महल से रहमानी मार्केट तक की केबिल नांच डाली।

आस पास की दुकानाें में तोड़फोड़ कर दी। एक फोटोग्राफर से भी उपद्रवियों ने मारपीट करते हुए कैमरे तोड़ दिए। कई थानों की फोर्स संग पहुंचे एसएसपी अनंत देव और विधायक अमिताभ वाजपेई ने देर रात तक लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।

 

man died due to electric current in kanpur
करंट से मौत के बाद की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
तलाक महल में अंडरग्राउंड सिस्टम के ए टाइप पैनल से हुई युवक की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने तलाक महल में लगे सभी ए, बी और सी टाइप पैनल क्षतिग्रस्त कर दिए। इसकी वजह से तलाक महल क्षेत्र के सभी घरों की बिजली गुल रही। इनसे हुए नुकसान को देखने और आपूर्ति दुरुस्त करने केस्को इंजीनियरों और लाइनमैनों की टीम मौके पर पहुंची। यहां रविवार को मरम्मत का काम होगा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस और पीएसी के साथ केस्को की टीम पहुंची थी। इस दौरान यहां मौजूद लोगों और गुजरने वालों की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

मौत ए टाइप पैनल से हुई, नहीं लग सकती कटिया 
तलाक महल में करंट से हुई युवक की मौत ए टाइप पैनल बॉक्स में करंट उतरने से हुई है। भूमिगत केबल से तीन चरणों में उपभोक्ता के घर तक बिजली पहुंचाई जाती है। ट्रांसफार्मर से निकली केबल ए टाइप पैनल में जाती है। इसमें 400 केवीए करंट रिलीज होता है, जो बी टाइप पैनल में और उसके बाद सी टाइप पैनल से सीधे मीटर के जरिेए कनेक्शन तक पहुंचता है।
 

man died due to electric current in kanpur
करंट से युवक की मौत के बाद काटा हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कटिया बी और सी टाइप पैनल में ही लग सकती है। युवक की मौत ए टाइप पैनल से हुई है, जो सीधे ट्रांसफार्मर से निकली एलटी लाइन से जुड़ा था। इसमें कटिया नहीं लगाई जा सकती है। हालांकि केस्को के इंजीनियरों का कहना है कि क्योंकि मृतक केस्को का पूर्व संविदा कर्मी था तो उसे मालूम होगा कि ए टाइप पैनल से कटिया लग सकती है। जबकि इलाकाई लोगों का कहना है कि वह पैनल के बगल में खड़े होकर सिगरेट पी रहा था, जब बारिश में उसे करंट लगा।

छह माह में गल गई पैनल में जाने वाली केबल
तलाक महल में ए टाइप पैनल में जाने वाली केबल छह महीने में ही गल गई। इस पर क्षेत्रीय लोगाें का कहना है कि अभी नया काम है, इतनी मॉनीटरिंग का दावा करने के बाद केबलें गल गई हैं। जब बिना पाइप के डाली गईं केबलें पुरानी होंगी तो जर्जर होने से पाइपलाइनों के साथ करंट भी बहेगा।

केस्को एमडी सौम्या अग्रवाल चार सबस्टेशन साइकिल मार्केट, जीआईसी, मालरोड और बाबूपुरवा को अंडरग्राउंड किया गया है। केईआई कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता स्तर की जांच में भी पैनल में अर्थिंग आने की रिपोर्ट आई थी। लापरवाही बरतने पर केईआई कंपनी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed