फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man deal to girl's to dance in party for make money

पार्टी में डांस कर कमाई का झांसा दे लड़कियों का किया सौदा, बलिया भेजने वाले दो युवक दबोचे गए

Fri, 31 Jan 2020 05:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 Jan 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
man deal to girl's to dance in party for make money
यूपी पुलिस
कानपुर के नौबस्ता की दो लड़कियों का सौदा करने पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पार्टी में डांस के एवज पर अच्छी रकम दिलाने का झांसा देकर दोनों ने लड़कियों को बलिया भेजा था, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया। पीड़िता की बहन से जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों को छुड़वाया। बलिया पुलिस दोनों को लेकर आ रही है।
विज्ञापन


आर्केस्ट्रा चलाने वाले बाबूपुरवा और गोविंदनगर में रहने वाले दो युवकों ने नौबस्ता में रहने वाली दो लड़कियों को पार्टी में डांस करने के एवज में अच्छी रकम देने का झांसा देकर 25 जनवरी को बलिया भेज दिया। युवकों की रिश्तेदार महिला ने दोनों को रहने की जगह दी। दो दिन तक पार्टी में डांस करवाने के बाद वह लड़कियों का सौदा करने लगी। दलाल के पहुंचने पर दोनों ने भागने का प्रयास किया। इस पर महिला ने उन्हें बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


पीड़िता की बहन ने पकड़वाए आरोपी
बुधवार को किसी तरह एक लड़की ने अपनी बहन को फोन पर पूरी जानकारी दी। इस पर बहन ने  आरोपी युवकों को फोन किया। धमकी मिलने पर एक स्वयंसेवी संगठन की मदद से गुरुवार को बहाने से युवकों को बुलाया। यशोदानगर बाईपास पर  दोनों के पहुंचते ही संगठन के लोगों ने पकड़कर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस दोनों को थाने ले आई। कड़ाई से पूछताछ करने पर लड़कियों के बारे में जानकारी दी। इंस्पेक्टर नौबस्ता आशीष कुमार शुक्ला का कहना है कि बलिया पुलिस से संपर्क करके लड़कियों को छुड़ा लिया गया है। बलिया पुलिस दोनों को लेकर आ रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed