फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man committed suicide due to Laws house Torture

सहन न हुए ससुराल के सितम!, पत्नी, ससुर और साढ़ू के दिए दर्द से अाहत हुआ युवक, उठा लिया दर्दनाक कदम

Wed, 26 Sep 2018 07:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Sep 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide due to Laws house Torture
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत युवक ने मंगलवार रात घर दर्दनाक कदम उठा लिया। बुधवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर लभेड़ा निवासी मोहित (20) पुत्र कल्लू सिंह का विवाह एक वर्ष पूर्व शाहजहांपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिश्रीपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री उमा के साथ हुआ था। दो माह से उमा मायके में रह रही थी। मंगलवार को मोहित उसे विदा कराने ससुराल मिश्रीपुर गया था। वहां उसका ससुरालियों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


 

परिजनों को घटना के बारे में बताया

man committed suicide due to Laws house Torture
डेमो पिक
आरोप है कि पत्नी उमा, ससुर वीरेंद्र और साढ़ू संजय निवासी महोलिया जनपद शाहजहांपुर ने उसकी पिटाई कर दी। मंगलवार देर शाम वह गांव राजपुर लभेड़ा वापस आया और परिजनों को घटना के बारे में बताया। बुधवार सुबह काफी देर तक मोहित कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई।

जवाब न मिलने पर परिजन उसके कमरे में गए तो शव फंदे पर लटका मिला। पाली के प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पत्नी, साढू और ससुर की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed