{"_id":"5f9e6cd024abfc7d661951dc","slug":"man-commits-suicide-suicide-note-found-in-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी, पुलिस को जेब में मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी, पुलिस को जेब में मिला सुसाइड नोट
Sun, 01 Nov 2020 01:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के उरई में मोहल्ला नया पाठक पुरा में शनिवार रात युवक ने खुद को कमरे में बंद कर रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय कुमार (30) पुत्र रामवीर का परिवार खाना खाकर अपने अपने कमरों में लेट गया था।
तभी देर रात विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की भनक घरवालों को न लगी पर रविवार सुबह काफी देर होने के बाद भी जब विजय कमरे से बाहर न आया तब परिजन वहां पहुंचे तो रस्सी से झूल रहे विजय के शव को देख उनके होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन में मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने खुदकुशी की वजह अपना मानसिक रोगी होना बताया है और खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।