फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man called the police control room and said i am going to leap from the barrage into the Ganges

पुलिस कंंट्रोल रूम में फोन कर बोला युवक बैराज से गंगा में छलांग लगाने जा रहा हूं, पुलिस ने बचाया

Mon, 08 Mar 2021 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Mar 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
man called the police control room and said i am going to leap from the barrage into the Ganges
गंगा बैराज - फोटो : अमर उजाला
कनपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद बैराज से गंगा में छलांग लगाने जा रहे युवक को पीआरवी 0431 के सिपाहियों ने दबोच लिया। छलांग लगाने से पहले उसने पुलिस कंंट्रोल रूम पर सूचना दिया था। पीआरवी के सिपाहियों की सक्रियता के चलते उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन


कल्याणपुर के आवास विकास, केशवपुरम निवासी प्राइवेटकर्मी अजीत कुमार ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर बताया कि वह अपनी पत्नी स्वाती की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर गंगा बैराज से आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। अजत की सूचना के बाद हरकत में आए पीआरवी के सिपाही मनोज कुमार, महिला सिपाही रत्ना ने कल्याणपुर पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसकी तलाश में निकल पड़े। पीआरवी के सिपाही मनोज ने बताया कि वह टीम संग जैसे ही गंगा बैराज पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अजीत अपनी बाइक गंगा बैराज पर खड़ी कर गंगा में छलांग लगाने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये देख उन्होंने अजीत को पीछे से दबोच लिया।  पीआरवी के सिपाहियों ने उसे हिरासत में लेने के बाद कल्याणपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। अजीत को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed