फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man brutally murdered in kanpur for asking 100 rupees

सौ रुपये मांगने पर हत्या: शराब पीने के लिए उधार लिए थे रुपये, वापस मांगे तो दी दर्दनाक मौत

Fri, 22 Oct 2021 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Oct 2021 02:33 PM IST
सार

कानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के सौ रुपये मांगने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
man brutally murdered in kanpur for asking 100 rupees
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सौ रुपये मांगने पर एक युवक की सिर पर बांट (वजनदार वस्तु) मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच सड़क हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रावतपुर के सुरेंद्र नगर में गुरुवार रात उधार के सौ रुपए मांगने पर ई रिक्शा चालक ने गाली गलौज करते हुए सब्जी विक्रेता के सिर पर बांट मार दिया। जिसके चलते वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से सब्जी विक्रेता का कल्याणपुर सीएससी में इलाज कराया।
विज्ञापन


इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। शुक्रवार सुबह घर पर ही सब्जी विक्रेता ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, एडीसीपी वेस्ट समेत भारी फोर्स के साथ पहुंचे। घटना से आक्रोशित परिजनाें ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। मूल रूप से हरचंद खेड़ा थाना नरवल निवासी संजय उर्फ गुड्डू सुरेंद्र नगर में किराए के मकान पर रहकर सब्जी का ठेला लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले इलाके के ईरिक्शा चालक महेश ने शराब  पीने के लिए गुड्डू से सौ रुपये उधार लिए थे। गुरुवार रात संजय अपना उधार मांगने महेश के पास पहुंचा। रुपये मांगने पर महेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ठेले पर रखा बांट संजय के सिर पर मार दिया। जिससे संजय मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।


इलाकाई लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ई रिक्शा पर संजय को बैठा थाने ले गए। जहां से पुलिस ने उसे कल्याणपुर सीएचसी इलाज के लिए भेज दिया। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने संजय को घर भेज दिया। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed