फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man brutally murdered his wife in Hardoi of uttar pradesh

यूपी: हरदोई में सिरफिरे पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, पिता पर भी किया जानलेवा हमला

Fri, 11 Dec 2020 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Dec 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Man brutally murdered his wife in Hardoi of uttar pradesh
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई में सुरसा थाना क्षेत्र के पनुवापुर गांव में गुरुवार की रात युवक ने पहले पिता के साथ मारपीट की और बाद में पत्नी को कमरे में ले जाकर तबल (धारदार हथियार) से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में बार-बार बयान बदलते हुए आरोपी ने बताया कि सपने में देवी के कहने पर उसने पत्नी की बलि दी है। पनुवावर मजरा बल्लीपुर निवासी गिरवर गांव के बाहर अलग रहता है। उसका बेटा कमलेश और बहू कांति व बच्चे गांव में बने पुराने मकान में रहते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार की रात कमलेश व कांति पिता के घर गए थे। देर रात कमलेश ने पिता गिरवर पर हमला बोल दिया। सहमा गिरवर घर से भाग गया। इसके बाद कमलेश ने पत्नी कांति (38) की तबल से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पति रातभर शव के पास बैठा रहा। शुक्रवार की सुबह गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बार-बार बयान बदलते हुए बताया कि सपने में देवी के कहने पर उसने पत्नी की बलि दी है। मृतका के पिता रामकिशोर निवासी ग्राम चचरापुर सांडी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति कमलेश को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed