फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man attacked pregnant woman with a hammer

गर्भवती महिला पर जेठ ने हथौड़े से किया हमला, हालत गंभीर

Sun, 07 Oct 2018 09:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
man attacked pregnant woman with a hammer
जानकारी देती पीड़िता इशरत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के मिश्रा कालोनी मोहल्ले में घरेलू विवाद में देवरानी-जेठानी के बीच विवाद हो गया। जिसमें जेठानी का पति मारपीट पर आमादा हो गया, और हथौड़ा से गर्भवती युवती पर हमला कर दिया। जिससे युवती घायल हो गई। बीच बचाव करने में युवती का पति भी घायल हो गया। जिसकी शिकायत दंपति ने पुलिस में की है।
विज्ञापन


मिश्रा कालोनी निवासी इशरत परवीन (28) पत्नी मेराजुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह अचानक पड़ोस में रहने वाली उसकी जेठानी सोनी घर पर आई और घरेलू बातों को लेकर गाली गलौज करने लगी।  उसने विरोध किया तो सोनी का पति इम्तियाज हथौड़ा लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गई। बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। बीच बचाव करने में उसका पति मेराजुद्दीन भी घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया दी गई तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed