फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश का 'प्लान फॉर 2019', इन बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Wed, 03 Jan 2018 02:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 Jan 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party's 'Plan for 2019' will be discussed on these issues.
अखिलेश यादव
कानपुरः लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 8 जनवरी को विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों की लखनऊ में बैठक बुलाई है। इस बैठक में वे नेता नहीं शामिल होंगे जिनके विधानसभा क्षेत्र में सपा के सहयोग से कांग्रेसी प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।


 

 

Samajwadi Party's 'Plan for 2019' will be discussed on these issues.
अखिलेश यादव
मंगलवार को पार्टी जिलाध्यक्ष और विधायकों के पास पहुुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पत्र में कहा गया है कि बैठक में सिर्फ विधायक और पिछले चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी ही आएंगे। इसमें लोकसभा चुनाव 2014 के प्रत्याशी भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इन सभी नेताओं से उनके क्षेत्र के मतदाताओं की सूची मांगी गई है।

 
Samajwadi Party's 'Plan for 2019' will be discussed on these issues.
अखिलेश यादव
नेताओं से कहा जाएगा कि जो लोग पार्टी समर्थक हैं और मतदाता सूची से बाहर है, उनका नाम सूची में डलवाएं। इसके लिए अलावा जातिगत आधार पर वोटबैंक बनाने पर भी चर्चा की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party's 'Plan for 2019' will be discussed on these issues.
अखिलेश यादव
पार्टी वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव की तरफ से उठाए गए एक्शन को देखते हुए किन लोगों को साथ लेकर चले, इसका भी चयन किया जाएगा। जो शिवपाल गुट के लोग हैं, उन पर भी निगाह रखने की रणनीति बनेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed