फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mama misdeed's to niece

नानी संग सो रही थी बालिका, जबरन उठा ले गया मामा, गांव के बाहर किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी तो छोड़कर भागा

Sun, 28 Jun 2020 08:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jun 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Mama misdeed's to niece
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के बांदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बांदा के तिंदवारी मे ननिहाल में नानी के साथ सो रही नौ वर्षीय बालिका को उसका सगा मामा जबरन उठा ले गया। साइकिल पर उसे गांव के बाहर नहर के पास ले जाकर सुनसान इलाके में मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद बेहोश अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मामा के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


 

घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात की है। बालिका दो साल से ननिहाल में रहकर गांव के स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ रही है। रोजमर्रा की तरह बीती रात भी बालिका अपनी नानी के साथ सो रही थी। तभी सगा मामा उसे उठा ले गया। उसने चीखने की कोशिश की लेकिन दरिंदे मामा ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

तिंदवारी-बबेरू रोड पर क्योटरा गांव के पास बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गया। होश आने पर रविवार तड़के करीब तीन बजे सड़क पर आई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी और सिमौनी चौकी प्रभारी राधा मोहन द्विवेदी ने बालिका को अपने कब्जे में लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया।

बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ धारा 376, 323, 504 व 4 पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed