फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mallika and Satyam emerge as strong lifters at the powerlifting championship.

Kanpur News: पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मल्लिका और सत्यम बने ताकतवर लिफ्टर

Wed, 08 Jul 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mallika and Satyam emerge as strong lifters at the powerlifting championship.
कानपुर। कानपुर डेडलिफ्ट फाउंडेशन (केडीएफ) की ओर से कल्याणपुर में पावरलिफ्टिंग और ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के खिलाड़ियों ने ताकत का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में मल्लिका और पुरुष वर्ग में सत्यम श्रेष्ठ साबित हुए।
विज्ञापन


महिला वर्ग के सब जूनियर श्रेणी में दृष्टि वर्मा, रविता, मल्लिका और तान्या ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में अवांशिका, कृष्णा कुमारी, यशस्वी सिंह और उर्वशी चंद्रा अपने-अपने वर्ग की विजेता रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में कशिश, प्राची, प्रतिमा सिंह, सारिका, मधु और शिवानी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विशेष पुरस्कारों में सब जूनियर स्ट्रांग वुमंस का खिताब मल्लिका, जूनियर स्ट्रांग वुमंस का खिताब उर्वशी चंद्रा और सीनियर स्ट्रांग वुमंस का खिताब मधु को मिला। पुरुष वर्ग में मोहित कुमार, आनंद, अभिषेक, दीपांशु, आयुष, सुमित कुमार, सत्यम यादव, रोहन, मनीष वर्मा, अंशु, ऋतिक, विवेक, शैलेंद्र, रजी अहमद, मिराज अहमद, आदित्य, सूरज और अनुपम सहित कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर स्ट्रांग मैन का पुरस्कार मोहित कुमार, जूनियर स्ट्रांग मैन का खिताब मनीष वर्मा, सीनियर स्ट्रांग मैन का सम्मान सत्यम यादव और मास्टर स्ट्रांग मैन का पुरस्कार सुमित कुमार को प्रदान किया गया। विजेताओं को 2100 की नकद पुरस्कार राशि, ट्रॉफी, पदक, प्रमाणपत्र मिले। चैंपियनशिप का आयोजन केडीएफ के अध्यक्ष अशोक मौर्य (विराज), उपाध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा, सचिव अमित बाजपेई और महासचिव सजल सिंह के नेतृत्व में हुआ। अजीत मौर्य, अमोल पांडेय, हिमांशु कटिहार, आलोक गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed