फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mallawan Leopard awe looking for footprints are seeing

मल्लावां में तेंदुए का खौफ, पैरों के निशान देखकर हो रही तलाश

Tue, 27 Sep 2016 10:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mallawan Leopard awe looking for footprints are seeing
डेमो
हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेरवा कुल्ली के मजरा देवी पुरवा में तेंदुए की दहशत है। मंगलवार सुबह जंगल में चरने गई भैंस को हमला कर जंगली जानवर ने घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। भैंस के शरीर पर जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद टीम तेंदुए की तलाश में कांबिग कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरवाकुल्ली के मजरा देवीपुरवा निवासी हरिनाम पुत्र निंजा की भैंस मंगलवार सुबह गांव के बाहर जंगल में चरने गई थी। बताते हैं कि दोपहर करीब 12 बजे जंगली जानवर ने उसकी भैंस पर हमला कर दिया। जिससे उसके मुंह पर गंभीर खरोच के निशान बने हैं। पूर्व प्रधान देवीशंकर ने बताया कि हमले के कुछ समय बाद गांव की कुछ महिलाएं खेतों से घर को आ रही थी उन लोगों ने किसी चित्तीदार जानवर को गंगा की ओर जंगल में भागते देखा है। इस पर वन प्रसार कर्ता हरिनाम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ गांव पहुंचकर जंगल में कांबिंग कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी जानवर और पंजों के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी पारसोला में जंगली जानवर के हमले से एक भैंस की मौत हो चुकी है। लेकिन किस जानवर ने हमला किया था। इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि क्षेत्रवासी इन घटनाओं से डरे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed