{"_id":"62780d1adad3613d55233a4b","slug":"malaria-is-spreading-in-the-kanpur-dehat-85-patients-marked-in-the-health-fair-increasing-number-every-week-akbarpur-news-knp6956713111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में पैर पसार रहा मलेरिया, आरोग्य मेले में चिह्नित हुए 85 मरीज, हर सप्ताह बढ़ रही संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में पैर पसार रहा मलेरिया, आरोग्य मेले में चिह्नित हुए 85 मरीज, हर सप्ताह बढ़ रही संख्या
विज्ञापन
पीएचसी गुजराई में ड्यूटी रजिस्टर देखते सीएमओ। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में मलेरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसका खुलासा आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों की जांच में हो रहा है। हर सप्ताह मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, इसके अलावा उन मरीजों की गिनती नहीं हो रही जो निजी लैब या आरोग्य मेले से इतर स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच व उपचार करा रहे हैं।
जनपद की 28 पीएचसी में रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 55 चिकित्सक व 149 पैरा मेडिकल स्टाफ ने 1522 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह, अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा और डॉ. राजकिशोर ने पीएचसी रनियां, कुर्वा खुर्द और गुजराई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि पिछले तीन मेलों के अनुसार जिले में मलेरिया पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 24 अप्रैल का आयोजित मेले में 50, एक माई को 59 और आठ मई को 85 मलेरिया के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इसको देखते हुए सभी चिकित्सालयों के स्टाफ को अलर्ट किया गया है। आरोग्य मेले 400 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की कोविड जांच भी की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। डेरापुर बड़ागांव भिक्खी पीएचसी में 104 मरीजों का उपचार किया गया।