फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Malaria is spreading in the Kanpur dehat, 85 patients marked in the health fair, increasing number every week

कानपुर देहात में पैर पसार रहा मलेरिया, आरोग्य मेले में चिह्नित हुए 85 मरीज, हर सप्ताह बढ़ रही संख्या

Mon, 09 May 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Malaria is spreading in the Kanpur dehat, 85 patients marked in the health fair, increasing number every week
पीएचसी गुजराई में ड्यूटी रजिस्टर देखते सीएमओ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में मलेरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसका खुलासा आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों की जांच में हो रहा है। हर सप्ताह मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, इसके अलावा उन मरीजों की गिनती नहीं हो रही जो निजी लैब या आरोग्य मेले से इतर स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच व उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद की 28 पीएचसी में रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 55 चिकित्सक व 149 पैरा मेडिकल स्टाफ ने 1522 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह, अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा और डॉ. राजकिशोर ने पीएचसी रनियां, कुर्वा खुर्द और गुजराई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि पिछले तीन मेलों के अनुसार जिले में मलेरिया पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 24 अप्रैल का आयोजित मेले में 50, एक माई को 59 और आठ मई को 85 मलेरिया के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए सभी चिकित्सालयों के स्टाफ को अलर्ट किया गया है। आरोग्य मेले 400 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की कोविड जांच भी की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। डेरापुर बड़ागांव भिक्खी पीएचसी में 104 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed