{"_id":"5a34bc2b4f1c1baf678c1dc2","slug":"make-this-new-year-memorable-like-this","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यादगार बना सकते हैं \"नया साल और क्रिसमस\", ये है टूर पैकेज, इन बातों का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादगार बना सकते हैं "नया साल और क्रिसमस", ये है टूर पैकेज, इन बातों का रखें ख्याल
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस और नया साल आने वाला है। साथ ही, स्कूल व ऑफिस की छुट्टियां भी होने वाली हैं। ऐसे में कानपुर शहरवासी परिवार व दोस्तों संग कुछ नए अंदाज में नया साल व क्रिसमस का त्योहार बनाने को तैयार हैं। ट्रेंड की बात की जाए तो इस बार लोग क्रूज पर नया साल मनाने के लिए क्रेजी हैं। लोग देश-विदेश के प्रमुख शहरों की टोह ले रहे हैं।
कई लोगों ने अपने बजट के हिसाब से छह महीने पहले ही प्लान बना लिया था। आप भी क्रिसमस और नए साल पर सैर-सपाटे व मस्ती करने का प्लान बना रहे हैं तो जानिए देश और विदेश के कौन से शहर डिमांड में हैं। जहां आप क्रिसमस और नए साल का जश्न कुछ नए अंदाज में मना सकते हैं।

गोवा, मुंबई व धार्मिक स्थलों का बढ़ा क्रेज
डेमो
नया साल मनाने के लिए शहरवासी धार्मिक स्थल वैष्णो देवी, शिरडी, अजमेर शरीफ जैसे प्रमुख स्थानों पर जाना चाह रहे हैं। वहीं क्रिसमस और नए साल का जश्न धूमधाम से मनाने के लिए गोवा और मुंबई जाना चाहते हैं। इस बात को बताया माल रोड स्थित ट्रैवेल एजेंसी के मालिक शारिक अलवी ने। उन्होंने बताया कि इसके अलावा देश में घूमने की जगहों के बारे में बात करें तो साउथ में बंगलुरु, कोचीन, रामेश्वरम, कन्याकुमारी आदि का क्रेज है। वहीं, पूर्वोत्तर में गुवाहटी का रुख करना चाहते हैं शहरवासी।
विदेशों में नंबर वन है दुबई
डेमो पिक
स्वरूप नगर स्थित ट्रैवल एजेंसी के विवेक तिवारी ने बताया कि इस बार एक नया चेंज देखने को मिला है। वह है कि लोग विदेश की सैर क्रिसमस व नए साल पर ज्यादा करना चाहते हैं। लोग विदेशी शहरों के ट्रैवल पैकेज की जानकारियां जुटा रहे हैं। इनमें प्रमुख शहरों की बात करें तो दुबई, सिंगापुर और मलेशया की सबसे ज्यादा डिमांड है।
ट्रैवल एजेंट के मुताबिक लखनऊ से सभी विदेशी शहरों की डायरेक्ट फ्लाइट मिल रही है जिससे शहरवासियों को आराम है। वहीं, विदेशों में क्रूज पर आलीशान तरीके से नया साल मनाया जाता है, जिसको देखने का क्रेज शहरवासियों में है। वहीं, यूरोप जाने का क्रेज घटा है क्योंकि वहां बहुत ज्यादा सर्दी है।

एयर टिकट पर मिल रहा है डिस्काउंट
डेमो पिक
ट्रैवल एजेंट ने बताया कि जो लोग क्रिसमस और नया साल बाहर जाकर मनाना चाहते हैं उन्होंने छह महीने पहले से बुकिंग कराना शुरू कर दिया था। अब भी लोग बुकिंग करा रहे हैं। कुछ एयरलाइन कंपनी ग्राहकों को क्रिसमस और नए साल के मौके पर एयर टिकट पर भारी डिस्कांउट भी दे रही हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
डेमो पिक
भरोसेमंद या पहचान के ट्रैवेल एजेंट से ही टूर पैकेज लें।
ट्रैवेल एजेंसी से पैकेज की सारी जानकारी ठीक से लें।
जिस शहर जा रहे हैं, वहां का मौसम भी पता कर लें। उसी हिसाब से बैग तैयार करें।
ट्रैवेल एजेंसी से पैकेज की सारी जानकारी ठीक से लें।
जिस शहर जा रहे हैं, वहां का मौसम भी पता कर लें। उसी हिसाब से बैग तैयार करें।
प्रमुख डेस्टीनेशन
डेमो पिक
विदेश के पांच प्रमुख डेस्टीनेशन कितने दिन खर्च प्रति व्यक्ति
दुबई 5 रात 6 दिन 49,999 रुपये
सिंगापुर 5 रात 6 दिन 74,999 रुपये (क्रूज के साथ)
हांगकांग 5 रात 6 दिन 70,000 रुपये
मॉरीशस 6 रात 7 दिन 75,000 रुपये
बाली 5 रात 6 दिन 61,499 रुपये
देश के पांच प्रमुख शहर कितने दिन खर्च प्रति व्यक्ति
गोवा 5 रात 6 दिन 55,000 रुपये
मुंबई 3 रात 4 दिन 40,000 रुपये
केरला 4 रात 5 दिन 30,000 रुपये
गुवाहाटी 4 रात 5 दिन 34,000 रुपये
बैंगलुरू 4 रात 5 दिन 30,000 रुपये