फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Major road accident in Hamirpur, pickup-auto rickshaw collides, eight died and nine seriously injured

हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा: लोडर व ऑटो की भिड़ंत में आठ की मौत, आठ लोग घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Wed, 22 Jun 2022 07:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Jun 2022 07:40 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में एनएच-34 पर पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Major road accident in Hamirpur, pickup-auto rickshaw collides, eight died and nine seriously injured
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा के मकरांव गांव के पास बुधवार शाम पांच बजे लोडर व ऑटो के बीच भीषण भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हैं, इनमें दो की हालत गंभीर है। मरने वालों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। हादसे की वजह बिना डिवाइडर वाले रास्ते पर लापरवाही से ओवरटेक करना बताई जा रही है। ऑटो चालक मौदहा से सवारियां लेकर सुमेरपुर जा रहा था। उधर, जिला मुख्यालय से आम लादकर एक लोडर मौदहा की ओर जा रहा था। मकरांव गांव के पास दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। ऑटो के परखच्चे उड़ गए और लोडर पलट गया।

विज्ञापन

हादसे में ऑटो सवार पचखुरा निवासी श्यामबाबू (45), उसकी पुत्री दीपांजलि (7), भतीजी रागिनी (15), इंगोहटा निवासी पंचा (65), आटो चालक राजेश वर्मा (25), रजुलिया (45), भौनिया निवासी सिद्धा उर्फ श्यामबाबू (40) व बिहार के छपरा निवासी विजय कुमार (30) की मौत हो गई। मृतक श्यामबाबू की पत्नी ममता (40), उसका बेटा सूर्यांश (डेढ़ साल), महोबा के खरेला निवासी प्रमोद (20), कुरारा के सरसई निवासी नीरज (16), मुस्करा के इमिलिया निवासी जयकिशोर प्रजापति का छह वर्षीय बेटा मानव, कुलदीप (30), इंगोहटा निवासी प्रियंका (16) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

इन घायलों में छह ऑटो सवार और दो लोडर सवार हैं। मृतकों में श्यामबाबू अपने परिवार के साथ थाना मुस्करा के इमिलिया गांव स्थित ससुराल में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। छपरा निवासी विजय सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते थे। वे मौदहा कस्बे की एक बैंक में कैमरा लगाकर ऑटो से लौट रहे थे। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण, पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल और विधायक मनोज कुमार प्रजापति ने सीएचसी पहुंच घायलों का हालचाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed