फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mainpuri By-Election 2022: Akhilesh-Shivpal will organize a meeting together on 21st for Mainpuri victory

Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी फतह के लिए 21 को एक साथ मंथन करेंगे अखिलेश-शिवपाल

Sat, 19 Nov 2022 07:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 07:16 PM IST
सार

21 नवंबर को अखिलेश यादव जसवंतनगर में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। इसमें शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। दोनों दलों के नेताओं के साथ दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीत के लिए रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022: Akhilesh-Shivpal will organize a meeting together on 21st for Mainpuri victory
अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी उपचुनाव जीतने के लिए सपा और प्रसपा के अध्यक्ष 21 नवम्बर को एक साथ दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे। यहां सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद डिंपल यादव को जिताने के लिए रणनीति बनाएंगे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई मैनपुरी लोस सीट को जीतने के लिए अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मैदान में उतर आए हैं।

विज्ञापन


वह भले ही मीडिया के सामने आकर कुछ भी न कह रहे हों, लेकिन लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी सिलसिले में 21 नवंबर को अखिलेश यादव जसवंतनगर में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। इसमें शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। दोनों दलों के नेताओं के साथ दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीत के लिए रणनीति बनाएंगे। करीब 10 साल बाद जसवंतनगर विधानसभा में अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के बीच होंगे।

विज्ञापन

अभी तक यहां मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह ही लोगों के हर सुख-दुख में खड़े होते रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और प्रदेश महासचिव अजेंद्र गौर ने बताया कि 21 नवम्बर सोमवार सुबह 10 बजे से नगर के एक रिसार्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। उम्मीद है कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। 

ताखा में बैठक करके दिए निर्देश
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव से गुरुवार को हुई मुलाकात के बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अब और सक्रिय हो गए हैं। वह शनिवार को ताखा के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी सेक्टर प्रभारी समेत करीब 30 कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे।

सूत्रों के अनुसार, शिवपाल सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांगने और किसी भी हाल में उन्हें जिताने के निर्देश दिए। जसवंतनगर विधानसभा में ताखा क्षेत्र के 85 मतदान केंद्रों के 120 मतदेय स्थलों पर 98 हजार मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed