{"_id":"6ae8f201df2bca7b070d9007","slug":"main-pipeline-at-the-barrage-bursts-for-the-second-time-no-water-supply-today-kanpur-news-c-362-1-ka11006-160117-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैराज की मुख्य पाइप लाइन दूसरी बार फटी, आज नहीं आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैराज की मुख्य पाइप लाइन दूसरी बार फटी, आज नहीं आएगा पानी
विज्ञापन
कानपुर। अशोकनगर में सोमवार रात जल निगम की मुख्य पाइप लाइन फट गई। इससे हजारों लीटर पानी नाली में बह गया। यहां दूसरी बार पेयजल की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इससे करीब पांच हजार घरों में पानी की आपूर्ति मंगलवार सुबह से ठप रहेगी। जलकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे बैरिकेडिंग करा रास्ता बंद किया। बैराज से पानी की आपूर्ति भी बंद कराई गई।
वार्ड- 34 अशोकनगर अंतर्गत फातिमा स्कूल के गेट के ठीक सामने सोमवार रात करीब सात बजे अचानक सड़क से पानी का फव्वारा निकलने लगा। व्यस्त मार्ग पर पानी बहने से यातायात अवरुद्ध हो गया और वाहन खड़े होने से जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क का एक हिस्सा धंस गया और उसके नीचे से पानी बहने लगा। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद पवन गुप्ता पहुंचे और जलकल को सूचना दी। जोन-4 के अधिशासी अभियंता ईश्वर सिंह और अवर अभियंता भोला शंकर ने मौके पर जांच की। पता चला कि जल निगम की बैराज से आने वाली 11 नंबर मुख्य पाइप लाइन फटी है। इस पर जल निगम अधिकारियों को सूचना देकर बैराज से पानी की आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका गया।
पार्षद ने बताया कि एक साल पहले भी ठीक इसी जगह पर यहीं लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। जानकारी देने के बाद भी रात तक जल निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जलकल के अवर अभियंता भोला शंकर ने बताया कि जलनिगम मंगलवार सुबह से मरम्मत कार्य शुरू कराएगा।