फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Main accused of murder arrested in police encounter, former heads husband was shot dead

Kannauj Massacre: पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूर्व प्रधान के पति को मारी थी गोली

Sun, 18 Jun 2023 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Jun 2023 11:24 AM IST
सार

Kannauj Crime: सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अमरा गांव में शनिवार की रात चुनावी रंजिश में प्रधानपति की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Main accused of murder arrested in police encounter, former heads husband was shot dead
अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में चुनाव रंजिश को लेकर प्रधान पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व प्रधान के पति की हत्याकांड का मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को  रविवार की तड़के हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

हत्याकांड का मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर अन्य की तलाश में जुटी है। जलालपुर अमरा गांव निवासी पूर्व प्रधान शिव देवी के पति रामदास (45) के घर पर हीरापुरवा गांव निवासी प्रधान रामश्री के पुत्र दीपू राजपूत ने धावा बोला था।
विज्ञापन

इसमें उसके साथी विनोद, राकेश, रामगोपाल व अन्य भी शामिल थे। इसके बाद आरोपियों ने रामदास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के कई टीमें लगाई थी। रविवार तड़के एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद आरोपी राकेश व मुकेश गिरफ्तार
तभी हत्याकांड में शामिल आरोपी राकेश व मुकेश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में राकेश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी राकेश व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश
एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में जुटी थी। तभी अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed