फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maid recorded statement to ADCP in Madhu Kapoor murder case

मधु कपूर हत्याकांड: एडीसीपी से नौकरानी ने कहा-हाथ पैर बांधकर की थी बर्बरता, मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने पीछे खींचे हाथ

Sun, 08 May 2022 08:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 May 2022 08:12 AM IST
सार

मधु कपूर हत्याकांड में पुलिस की पिटाई की शिकार 65 वर्षीय नौकरानी ने एडीसीपी महिला अपराध को बयान दर्ज कराए हैं। वहीं, पुलिस ज्योतिष हत्याकांड में नौकरानी को सबसे बड़ा संदिग्ध मान रही थी।

विज्ञापन
Maid recorded statement to ADCP in Madhu Kapoor murder case
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के स्वरूप नगर में ज्योतिष मधु कपूर की हत्या और लूट के बाद वृद्ध नौकरानी सावित्री पर पुलिस की बर्बरता के मामले में शनिवार को एडीसीपी महिला अपराध शिवा जी ने नौकरानी के बयान दर्ज किए। सावित्री ने उन्हें बताया कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की थी। ज्योतिष मधु कपूर की हत्या और लूट का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर उनकी वृद्ध नौकरानी सावित्री देवी को कुछ दिनों पहले पूछताछ के लिए उठाया था। जब उसे छोड़ा गया तो शरीर पर पिटाई के गहरे निशान थे। परिजनों ने स्वरूप नगर थाना पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया था। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच एडीसीपी महिला अपराध को सौंपी थी।
विज्ञापन

सावित्री ने अपने बयान में पुलिस पर उसके हाथ पैर बांध कर लाठी से पिटाई करने की बात बताई। नौकरानी के परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए। सावित्री से पूछताछ में जो पुलिस कर्मी शामिल थे, उन्हें भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरानी ही कर सकती थी खुलासा 
सूत्रों के अनुसार पुलिस ज्योतिष हत्याकांड में नौकरानी को सबसे बड़ा संदिग्ध मान रही थी। पुलिस को यकीन था कि सावित्री से पूछताछ में वारदात का खुलासा हो सकता था, लेकिन नौकरानी से सख्ती का मामला तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस कर्मियों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed