फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Youth murdered and body thrown on pond bank hands and feet tied with rope head bearing injury marks

Mahoba: युवक की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका, रस्सी से बंधे मिले हाथ-पैर, सिर पर चोटों के निशान, जांच शुरू

Tue, 23 Sep 2025 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Sep 2025 11:39 AM IST
सार

Mahoba News: श्रीनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंक दिया गया। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और सिर पर चोटों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Mahoba Youth murdered and body thrown on pond bank hands and feet tied with rope head bearing injury marks
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के ढिकवाहा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव भैरवा तालाब के किनारे पड़ा मिला। हाथ-पैर रस्सी से बंधे होने और सिर पर गंभीर चोट के निशान होने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक के शरीर के कुछ हिस्से को जलाने का भी प्रयास किया। सूचना पर अपर एसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच जांच की।

विज्ञापन

ढिकवाहा गांव के ग्रामीण सुबह जब खेतों की ओर गए, तो भैरवा तालाब के किनारे 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ चरखारी दीपक दुबे व थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलित किए

विज्ञापन

शव के शिनाख्त के प्रयास जारी
तालाब किनारे फेंके गए युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे मिले। सिर पर गंभीर चोट होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवक की बंधक बनाकर हत्या की और पेट्रोल डालकर शव जलाने का प्रयास किया। अपर एसपी ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक बिंदु की बारीकी से जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed