फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Young man Misdeed a teenager after taking her from home

Mahoba: किशोरी को घर से ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

Sun, 22 Sep 2024 07:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 07:52 PM IST
सार

Mahoba News: किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 
मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Mahoba: Young man Misdeed a teenager after taking her from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना कबरई के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी को गांव के बाहर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट में रिपेार्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एक गांव निवासी विधवा महिला शनिवार की रात बच्चों के साथ छत पर सो रही थी।

विज्ञापन


रात दो बजे जब महिला जागी तो उसकी 16 वर्षीय बेटी गायब थी। उसने बेटे के साथ गांव में किशोरी की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह छह बजे डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची और पूरी घटना बताई। पीड़िता ने बताया कि परसहा गांव निवासी अर्जुन कुशवाहा ने उसे फोन करके बुलाया। जब वह बाहर निकली तो बहला-फुसलाकर गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल पर ले गया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी बिजली विभाग में लाइनमैन है। वह गांव में अक्सर बिजली सुधारने जाता था। पीड़िता की उससे पहले भी फोन में बातचीत होती थी। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed