{"_id":"63cba45d32ab0021c34d490a","slug":"mahoba-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-inside-the-srinagar-police-station-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: श्रीनगर थाने के अंदर युवक ने जहर खाकर दी जान, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: श्रीनगर थाने के अंदर युवक ने जहर खाकर दी जान, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 21 Jan 2023 03:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Jan 2023 03:00 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में जहरीला पदार्थ निगलकर युवक ने जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में शराब के नशे में पति की मारपीट से परेशन महिला ने पुलिस बुला ली। महिला ने बताया कि पति शराब के नशे में उससे आएदिन मारपीट करता है। समझाने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसपर पुलिस आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए महिला व उसकी बेटी को अपने साथ थाना श्रीनगर ले गई। कुछ देर बाद पिता ई-रिक्शा से थाने पहुंचा और जहर खा लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम गया। थाना श्रीनगर के बिलखी गांव निवासी पूर्व प्रधान बेटीबाई का पुत्र दिनेश कुमार (36) शराब का लती था। पत्नी व बच्चे उसकी मारपीट से अक्सर परेशान रहते थे। शनिवार सुबह दिनेश अपनी पत्नी आशा से फिर मारपीट करने लगा। जिस पर पुत्री वर्षा ने यूपी-112 पुलिस को फोन कर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस दिनेश के न मिलने पर मां-बेटी को थाना श्रीनगर ले आई और तहरीर देने की बात कही। कुछ देर बाद दिनेश कुमार ई-रिक्शा से थाने पहुंच गया और परिसर में ही हाथ में लिए कीटनाशक दवा पी ली। जब पुलिसकर्मियों ने युवक की हालत बिगड़ती देखी तो तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर थानाध्यक्ष श्रीनगर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि युवक पहले से जहर खाकर थाने आया। हाथ में कीटनाशक की शीशी लिए था। गेट पर जब उसे देखा तो वह अंदर की ओर भागा और गिर गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना की जांच कराई जा रही है।