फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Woman farmer commits suicide

महोबा: कुएं से नहीं निकला पानी तो महिला किसान ने जान दी, 30 हजार खर्च कर खुदवाया था सिंचाई के लिए

Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

महिला कुएं से पानी नहीं निकलने से परेशान थी और इसी के चलते आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Mahoba: Woman farmer commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

30 हजार रुपये खर्च कर खेत में खुदवाए गए कुएं से पानी न निकलने से आहत महिला किसान ने शुक्रवार की रात खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के अन्य कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव निवासी महिला किसान उर्मिला राजपूत (60) के नाम 10 बीघा और उसके पति देवकी नंदन राजपूत के नाम दो बीघा भूमि है। खेती किसानी कर देवकी नंदन परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दस दिन पहले उर्मिला ने 30 हजार रुपये खर्च कर खेत में कुआं खुदवाया था, लेकिन मशक्कत के बाद भी कुएं से पानी नहीं निकला, जिससे वह परेशान थी। शुक्रवार रात दंपती खेत पर झोपड़ी में सो गए। शनिवार को सुबह पति ने पत्नी का पेड़ पर लटकता शव देखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्मिला के बेटे धीरज राजपूत ने बताया कि मां ने खरीफ की फसल बेचकर कुआं खुदवाया था। कुएं से पानी नहीं निकलने से मां परेशान थी और इसी के चलते आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed